🔳 कई बार बजट हो चुका खर्च बावजूद नहीं भर सका गड्ढा
🔳 विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल
🔳 क्षेत्रवासियों ने बजट ठिकाने लगाने का लगाया आरोप
🔳 घटिया कार्य से बार बार गड्डे होने से आवाजाही करने वाले भी परेशान
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से बेतालघाट व ताड़ीखेत ब्लॉक के तमाम गांवों को जोड़ने वाले मोटर मार्ग पर कुंजगढ पुल के समीप गड्डा बजट खपाने का जरिया बन चुका है। कई बार सरकारी बजट से डामरीकरण व पेंचवर्क के बावजूद आज भी हालात जस के तस है। क्षेत्रवासियों ने गड्डे के नाम पर बजट ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है।
बेतालघाट व ताड़ीखेत ब्लॉक के तमाम गांवों के हजारों लोग भुजान क्षेत्र से कुंजगढ पुल से बने मोटर मार्ग से आवाजाही करते हैं। गांवों के किसान भी इसी रोड से उपज स्टेट हाईवे तक पहुंचाते हैं। महत्वपूर्ण सड़क होने के बावजूद कुंजगढ पुल के समीप बना गड्डा मुसीबत बन चुका है। कई बार सरकारी बजट से गड्ढे को पाटने का कार्य भी किया जा चुका है बावजूद आज भी हालात जस के तस है। भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री सुनील मेहरा व व्यापार मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह खनायत ने आरोप लगाया की प्रतिवर्ष गड्ढे को पाटने के लिए सरकारी बजट खर्च किया जाता है पर एक ही बारिश में गुणवत्ताविहीन कार्यों की पोल खुल जाती है। गड्डे से आवाजाही खतरनाक हो चुकी है जबकि जलभराव भी मुसीबत बन चुकी है। स्थानीय विजय नेगी, विपिन राणा, सचिन, आंनद, निर्मल सिंह, नवीन सिंह आदि ने भी लगातार बजट खर्च होने के बावजूद एक गड्ढे को तक न पाटे जाने पर रोष जताया है। क्षेत्रवासियों ने अब तक खर्च बजट की जांच की मांग उठाई है।




