🔳 लोहाली ग्राम पंचायत की पहली बैठक में कई प्रस्ताव पास
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों ने लिया ग्रामीण विकास का संकल्प
🔳 समस्याओं के प्राथमिकता से समाधान का दिलाया भरोसा
🔳 ग्रामीणों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में ग्राम पंचायत की पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पंचायत प्रतिनिधियों ने एकजुटता के साथ गांव के विकास को कार्य करने तथा समस्याओं के समाधान का संकल्प लिया। ग्राम विकास अधिकारी ने योजनाओं की जानकारी दी।
गांव की सरकार अस्तित्व में आने के बाद गुरुवार को लोहाली गांव में ग्राम प्रधान निर्मला बिष्ट की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई। ग्रामीणों ने नवनियुक्त ग्राम प्रधान व वार्ड सदस्यों का स्वागत किया। बैठक की कार्रवाई में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल की समीक्षा के बाद सोलर लाइट, गौशाला निर्माण, भूमि सुधार, आवास निर्माण आदि के प्रस्ताव तैयार किए गए। ग्राम प्रधान निर्मला ने मिलजुल कर ग्राम पंचायत को माडल पंचायत बनाने का आह्वान किया। कहा की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाएगा। ग्राम विकास अधिकारी रविनंदन आर्या ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। स्वास्थ्य विभाग से पहुंची सीएचओ प्रीति ने बिमारियों से बचाव के तौर तरीके बताए। बरसात के दिनों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की। बैठक में कविता नर्सरी धारी के स्वामी जीवन सिंह बिष्ट ने दो सौ फलदार पौधे निशुल्क ग्रामीणों को वितरित किए। विभागीय योजनाओं की जानकारी भी साझा की। इस दौरान त्रिभुवन सिंह, गोपाल सिंह रावत, रमेश फुलारा, चंदन सिंह बिष्ट, विरेन्द्र सिंह, दीवान सिंह, तेजेन्द्र जलाल, जीवन नेगी, हीरा लाल, पूरन सिंह, कविता नेगी, नीमा भट्ट, रेनू बिष्ट, रेनू जलाल समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!