🔳 पदाधिकारियों का चयन कर सौंपी गई जिम्मेदारी
🔳 मिलजुल कर कार्य कर भव्य मंचन का लिया गया संकल्प
🔳 नवरात्र से होगा रामलीला मंचन का श्रीगणेश
🔳 जल्द शुरु होगी तालिम, कलाकार सिखेगे अभिनय के गुर
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
श्री राम मंदिर परिसर में हुई बैठक में रामलीला कमेटी का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। सर्वसम्मति से तय हुआ की नवरात्र में रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। कलाकारों को अभिनय में दक्ष करने को जल्द ही तालिम शुरु होगी।
मंदिर परिसर में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने बीते वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। भास्कर तिवारी को रामलीला कमेटी अध्यक्ष तथा संत मोहन मूर्ति को महामंत्री चुना गया। भुवन पिनारी उपाध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी निर्देशक, ललित तिवारी को कोषाध्यक्ष व विवेक पंत व अनिल बुधलाकोटी को सह कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया जबकि त्रिभुवन पाठक सचिव, बालम पिनारी उपसचिव तथा सुरेश तिवारी मंच प्रबंधन की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रताप सिंह गौणी को सह मंच प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। भुवन चंद्र त्रिपाठी व अंकित साह संरक्षक तथा जगदीश जोशी को प्रोंटर की जिम्मेदारी दी गई है। नई कार्यकारिणी ने मिलजुल कर कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा की क्षेत्र की सुप्रसिद्ध रामलीला मंचन को भव्य रुप दिया जाएगा।





All information give me