🔳 उपजिलाधिकारी से भी की कार्रवाई की मांग
🔳 शिक्षकों के हड़ताल में होने से बच्चों की जिंदगी पर जताया खतरा
🔳 बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर जीआइसी ताड़ीखेत का मामला
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]

शिक्षकों के हड़ताल में होने से बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर ताड़ीखेत गांव में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में व्यवस्था चरमरा गई है। पढ़ाई ठप होने से बच्चों के दिन भर इधर उधर दौड़ने से जंगली जानवरों से अनहोनी का अंदेशा जताया है। विद्यार्थियों का ध्यान न रखे जाने से स्थानीय लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है। शिक्षा मंत्री के साथ ही एसडीएम से मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है।
प्रदेशभर में शिक्षकों के हड़ताल में होने से विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था ठप है। हालांकि शिक्षक विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने का दावा कर रहे हैं पर सूदूर ताड़ीखेत गांव में स्थित जीआइसी में हालात बिगड़ चुके हैं। कक्षाएं संचालित न होने से विद्यार्थी विद्यालय परिसर के बाहर तक पहुंच रहे हैं। स्थानीय ललित प्रसाद ने पहले शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से दूरभाष पर संपर्क साध मामले की जानकारी दी। श्री कैंची धाम तहसील की उपजिलाधिकारी मोनिका से भी मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। ललित प्रसाद के अनुसार शिक्षक बच्चों का ध्यान नहीं रख रहे। आसपास जंगल क्षेत्र होने से बड़ी अनहोनी का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। आरोप लगाया की नौनिहालों के जिंदगी से खुलेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। दो टूक कहा की यदि पढ़ाई ठप ही रखनी है तो विद्यालय में भी अवकाश घोषित कर दिया जाए।

error: Content is protected !!