🔳 हाईवे पर नारेबाजी कर जताया रोष , गिरफ्तारी की उठाई मांग
🔳 महज नौ की गिरफ्तारी, बाकी के खुले घूमने पर जताया रोष
🔳 गैंगस्टर एक्ट लगने के बाद भी पकड़ में न आने पर जताई चिंता
🔳 जल्द गिरफ्तारी न होने पर तहसील में धरने का ऐलान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट में ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान हुई फायरिंग का मामला तूल पकड़ने लगा है। घटना को कई दिन बीतने के बावजूद सभी आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से गोलीकांड में घायल हुए ग्रामीण के स्वजन व गांव की महिलाएं सड़क पर उतर आई। मातृशक्ति ने आरोपितों की अब तक गिरफ्तारी न होने पर नारेबाजी कर रोष जताया। दो टूक चेतावनी दी की यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो फिर तहसील मुख्यालय में धरना शुरु किया जाएगा।
बुधवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे बेतालघाट ब्लॉक के छड़ा गांव की महिलाओं ने हाईवे पर नारेबाजी की। आरोप लगाया की बेतालघाट में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले कई आरोपित अब भी खुले घूम रहे है। पुलिस अब त महज नौ आरोपितों को ही गिरफ्तारी कर सकी है जबकि सोलह लोगों पर गैंगस्टर एक्ट लगाए जाने की बात कही जा रही है पर अब तक पुलिस के हाथ खाली है। आरोप लगाया की गोलीकांड में उनके गांव के महेंद्र सिंह तीन गोली लगने से घायल हैं। घटना के बाद से अब तक वह बिस्तर से नहीं उठ सके हैं बावजूद गोलीकांड में शामिल आरोपित फरार है। मातृशक्ति ने कहा की दो सप्ताह से भी अधिक समय बीतने के बावजूद पुलिस महज नौ आरोपितों को गिरफ्तार कर सकी है जो निंदनीय है। महिलाओं ने गैंगस्टर एक्ट लग सभी आरोपितों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। साफ कहा की घटना को अंजाम देने वाले आरोपित कभी भी दूसरी घटना को अंजाम दे सकते हैं जिस कारण घायल के परिवार व गांव के लोगों में दहशत बनी हुई है। जल्द गिरफ्तारी न होने पर श्री कैंची धाम तहसील मुख्यालय में धरना शुरु करने की चेतावनी दी। इस दौरान आनंदी देवी, धना देवी, धनुली देवी, लता बिष्ट, किरन बिष्ट, खष्टी बिष्ट, माया बिष्ट, तारा देवी, पुष्पा बिष्ट, कलावती देवी, दीपा बिष्ट, लीला देवी, शोभा देवी, चंपा देवी आदि मौजूद रहीं।




