🔳 बाजार में लगा हेडपंप भी छह महीने बाद हुआ ठिक
🔳 पानी उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस
🔳 समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए अधिकारी
🔳 तीखी नजर समाचार पोर्टल ने जोरशोर से उठाया मुद्दा
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

खैरना बाजार क्षेत्र के साथ ही सीएचसी गरमपानी व चौकी परिसर में दो सप्ताह बाद बामुश्किल आपूर्ति सुचारु होने से स्थानीय लोगों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों, चिकित्सकों व पुलिसकर्मियों ने भी राहत की सांस ली है। छह महीने से खराब पड़े हैंडपंप को भी दुरुस्त कर लिया गया है। स्थानीय व्यापारियों ने समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित करने पर तीखी नजर समाचार पोर्टल का आभार व्यक्त किया है। कहा की समाचार पोर्टल में पेयजल संकट से जुड़ा मुद्दा जोर शोर से उठने के बाद जल संस्थान के अधिकारी हरकत में आए।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार क्षेत्र के साथ ही अस्पताल परिसर, आवासीय कॉलोनी व चौकी परिसर में लंबे समय से पेयजल संकट से लोगों को दूरदराज से पानी ढोना मजबूरी बन चुका था। बाजार क्षेत्र में लगे हेडपंप के भी छह महीने से खराब पड़े होने से स्थानीय लोग परेशान थे। कई बार पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग उठाए जाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो सकी। अस्पताल पहुंचने वाले मरीज भी बाजार से बोतल बंद पानी खरीदने को विवश हो गए। तीखी नजर समाचार पोर्टल ने बीते 18 अगस्त के अंक में जनहित से जुड़े मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया तथा पेयजल संकट से लोगों को हो रही परेशानियों की जानकारी दी। समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए जल संस्थान के अधिकारियों ने पहले बाजार में लगे हैंडपंप को दुरुस्त करवाया और फिर कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार को खैरना बाजार के साथ ही अस्पताल परिसर व पुलिस चौकी में पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी। लंबे समय के बाद पानी उपलब्ध होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, बालम पिनारी, मनोज बिष्ट, गोविंद सिंह आदि ने समस्या का समाधान होने पर खुशी व्यक्त की है। जल संस्थान के सहायक अभियंता दिलीप सिंह बिष्ट के अनुसार हैंडपंप दुरुस्त करने के साथ पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी गई है। प्रयास किया जाएगा की क्षेत्र में नियमित रुप से पेयजल आपूर्ति हो सके।

error: Content is protected !!