🔳 एसडीएम ने मय टीम गांव पहुंचकर किया निरीक्षण
🔳 खंगाले गए जमीनी अभिलेख, निर्माणधीन भवनों का भी लिया जाएगा
🔳 कुमाऊं आयुक्त के आदेश पर प्रशासन की टीम ने तेज की जांच
🔳 डेमोग्राफी चेंज, फ्लैट कल्चर व जमीनों की खरीद फरोख्त तेज होने के आरोपो से चर्चा में आया गांव
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के सिरोडी व आसपास के गांवो में जमीन फरोख्त की जांच तेज हो गई है। भू कानून के उल्लघंन के अंदेशे से श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन की टीम ने गांवों में पहुंचकर कई बिंदुओं पर जांच की। क्षेत्र में किए जा रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर जमीनी अभिलेखों को जायजा लिया। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार कुमाऊं आयुक्त के निर्देश पर डेमोग्राफी चेंज समेत कई अन्य बिंदुओं पर जांच शुरु की गई है।
बेतालघाट ब्लॉक का सिरोडी व आसपास का क्षेत्र सुर्खियों में आ गया है। क्षेत्र में एकाएक समुदाय विशेष की जमीनों की खरीद फरोख्त तेज होने, फ्लैट कल्चर तथा बिल्डरों के सक्रियता बढने, वन भूमि पर कब्जा तथा जोर जबरदस्ती वन भूमि पर सड़क निर्माण के प्रयासों से स्थानीय लोगों के साथ ही प्रशासन भी सख्ते में है। बीते दिनों कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत से मामले में जांच के निर्देश मिलने के बाद श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन भी हरकत में आ गया है। बीते रोज एसडीएम मोनिका की अगुवाई में गांवों में पहुंची विशेष टीम ने गहनता से निर्माणाधीन भवनों व जमीनों के अभिलेख खंगाले। गांव के लोगों से भी कई अहम बिंदुओं पर जानकारी जुटाई गई। प्रशासनिक टीम ने डेमोग्राफी चेंज, जमीनों की बिक्री, भू कानून से संबंधित बिंदुओं पर भी जांच की। आसपास के तोक में एकाएक तेज हुए बिल्डिंग निर्माण का भी जायजा लिया। प्रशासन की जांच से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। उपजिलाधिकारी मोनिका के अनुसार जमीनों की खरीद फरोख्त हुई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द रिपोर्ट तैयार कर कुमाऊं आयुक्त को उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान राजस्व निरीक्षक नरेश असवाल, उपनिरीक्षक रवि पांडे आदि मौजूद रहे।




