🔳 नोएडा अस्पताल में ली अंतिम सांस
🔳 दो महीने से थी बिमार, क्षेत्र में शोक की लहर
🔳 द्वाराहाट के रवाडी क्षेत्र से थी जिला पंचायत सदस्य
🔳 विभिन्न राजनीतिक गैर-राजनीतिक व सामाजिक तथा व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने किया शोक व्यक्त
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर ]]]]]]]]]]]]]
द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट की पत्नी के निधन की खबर से समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष उमा बिष्ट ने नोएडा के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार कल नौलाकोट स्थित मोक्ष धाम में किया जाएगा।
निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष उमा सिंह बिष्ट की तबीयत बीते दिनों बग्वालीपोखर स्थित आवास में एकाएक बिगड़ने से उन्हें दिल्ली स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें नोएडा ले जाया गया। नोएडा के एक अस्पताल में बीते दिनों उनका आपरेशन किया गया। आपरेशन के बाद हालत में कुछ सुधार भी हुआ पर मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। रवाडी़ क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य रहीं उमा बिष्ट के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। विभिन्न राजनीतिक गैर-राजनीतिक व सामाजिक, व्यापारिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उमा बिष्ट के निधन पर शोक व्यक्त किया है।




