🔳 भाजपा नेता ने केंद्रीय राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंप उठाई मांग
🔳 बेतालघाट से दिल्ली व देहरादून बस सेवा शुरु करने पर भी दिया जोर
🔳 सुविधा उपलब्ध न होने से गिनाई समस्या
🔳 केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिया सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
धार्मिक व पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण रामनगर बेतालघाट कैंची मार्ग को लिंक करने तथा बेतालघाट से देहरादून व दिल्ली को बस सेवा संचालित किए जाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। भाजपा नेता तारा भंडारी ने केंद्रीय राज्य मंत्री को ज्ञापन सौंप जनहित में मांगे पूरी किए जाने पर जोर दिया है।
केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्यमंत्री से भाजपा नेता तारा भंडारी ने खैरना स्थित पर्यटन आवास गृह में शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की कई समस्याओं के समाधान की मांग की। तारा ने केंद्रीय राज्य मंत्री से पूर्व में बेतालघाट से दिल्ली व देहरादून को संचालित होने वाली रोडवेज बस सेवा को दोबारा शुरु करवाए जाने की मांग उठाई। बताया की क्षेत्र के लोग आवश्यकीय कार्यों के लिए देहरादून व दिल्ली आते जाते हैं पर सीधी सेवा उपलब्ध न होने से तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भाजपा नेता ने रामनगर बेतालघाट कैंची को लिंक कर पर्यटन सर्किट से जोड़ने पर जोर दिया। बताया की रामनगर से वाया बेतालघाट से कैंची आवाजाही शुरु होने से हाईवे पर जाम का दबाव भी कम होगा साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियां भी बढ़ेगी। केंद्रीय सड़क व परिवहन राज्यमंत्री ने मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।




