🔳 सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में हुआ सम्मान समारोह
🔳 संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर लौटी विद्यालय की टीम
🔳 खटीमा में प्रस्तावित प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है चयन
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सरस्वती शिशु मंदिर के मेधावियों को विद्यालय सभागार में सम्मिलित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागी अब खटीमा में होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
नानकमत्ता में हुई संभाग स्तरीय खोखो, दौड़, लंबी व ऊंची कूद तथा भाला व गोला-फेंक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर लौटे सरस्वती शिशु मंदिर के खिलाड़ियों का मंगलवार को विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य मनोहर ने कहा की विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। उम्मीद है की भविष्य में भी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। बताया की अब खिलाड़ी खटीमा में प्रस्तावित प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अभिभावकों ने भी खुशी व्यक्त कर विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की सराहना की। इस दौरान आचार्य डीकर कुमार, महिपाल सिंह, गजराज सिंह, राधा त्रिपाठी, संगीता साह, हंसा जोशी, मंजू ढौंडियाल, लता बिष्ट, गीता पाठक, भावना पांडे, कविता अधिकारी, गीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।




