🔳 खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर की नारेबाजी
🔳 अनदेखी कतई बर्दाश्त न करने का किया ऐलान
🔳 आखरी सांस तक संघर्ष की चेतावनी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

पदोन्नति व स्थानांतरण की मांग को लेकर गुरुजनों का आंदोलन रफ्तार पकड़ गया है। भीमताल ब्लॉक के गुरुजन भी आंदोलन की राह पकड़े हुए है। भीमताल ब्लॉक के शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। दो टूक चेतावनी दी की जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी आंदोलन से पीछे नहीं हटा जाएगा।
सोमवार को भीमताल ब्लॉक के राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। भीमताल ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष हरिशंकर कांडपाल व मंत्री दीप चंद्र पंत ने कहा कि अंतिम सांस तक शिक्षकों की लड़ाई लड़ी जाएगी। धरने को सभी विद्यालयों के शाखा अध्यक्ष व शाखा मंत्रियों ने भी संबोधित कर शिक्षक एकता को बनाए रखने का आह्वान किया। बाद में खंड शिक्षा अधिकारी भीमताल को ज्ञापन सौपा गया। इस दौरान अभिषेक स्वर्णकार, प्रदीप उपाध्याय, राकेश सती, कमलेश पांडे, डा. दिनेश जोशी, शैलेंद्र जोशी, प्रदीप उपाध्याय, डा. कन्नू जोशी, महेश प्रसाद उपाध्याय, हेमचंद त्रिपाठी, बंशीधर कांडपाल, प्रदीप जोशी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, गौरीशंकर कांडपाल समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!