🔳 नोडल अधिकारी ने लाभ उठाने का किया आह्वान
🔳 28 को चयनित अभ्यर्थियों के नाम किए जाएंगे प्रकाशित
🔳 29 अगस्त को प्रवेश की रखी गई है अंतिम तिथि
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

प्रदेश के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रवेश के लिए तीसरे चरण की काउंसलिंग शुरु कर दी गई है। प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी 24 से 27 अगस्त तक प्रदेश के संस्थानों में आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश से वंचित हो चुके अभ्यर्थी दोबारा आवेदन कर सकते हैं। कुमाऊं मंडल के उप नोडल अधिकारी राजेंद्र पांडे ने अभ्यर्थियों से जल्द प्रवेश लेने का आह्वान किया है।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार से जुड़ने के लिए अभ्यर्थियों को एक मौका और उपलब्ध कराया गया है। आईटीआई में प्रवेश के लिए 24 से 27 अगस्त तक आवेदन की अंतिम तिथि घोषित की गई है। बेतालघाट आईटीआई की प्रधानाचार्य सीमा कुमार ने बताया की बेतालघाट में इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रीशियन व आईसीटीएम ट्रेड संचालित है। अभ्यर्थियों बेतालघाट आईटीआई में पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। उप नोडल कुमाऊं मंडल राजेंद्र पांडे ने बताया की यदि पूर्व में अभ्यर्थी ने आवेदन किया तथा किसी कारणवश प्रवेश नहीं हो पाया ऐसे अभ्यर्थी दोबारा 24 से 27 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। शैक्षिक योग्यता के लिए नजदीकी आईटीआई से संपर्क साधने की अपील की है। बताया की 28 को चयनित अभ्यर्थियों के नाम का प्रकाशन किया जाएगा जबकि 29 अगस्त को प्रवेश की अंतिम तिथि रखी गई है।

error: Content is protected !!