🔳 खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दिया धरना, नारेबाजी
🔳 लंबे समय से अनदेखी किए जाने पर जताया रोष
🔳 चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति की गई तैयार
🔳 प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन की राह पर शिक्षक संगठन
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
पदोन्नति व स्थानांतरण की मांग की अनदेखी पर राजकीय शिक्षक संघ का पारा चढ़ गया है। संगठन से जुड़े शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बेतालघाट स्थित बीईओ कार्यालय में धरना दिया। नारेबाजी कर गहरा रोष जताया। आरोप लगाया की लंबे समय से संघर्षरत रहने के बावजूद अनदेखी की जा रही है जिसे अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दो टूक चेतावनी दी की यदि जल्द मांगे पूरी नहीं की गई तो चरणबद्ध आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेतालघाट में प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर गुरुजनों ने एक दिवसीय धरना दिया l शिक्षकों ने प्रधानाचार्य भर्ती को तत्काल निरस्त करने तथा सभी स्तरों पर पदोन्नति की मांग उठाई l डा. महेश बवाड़ी ने कहा सभी सदस्यों से आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भागीदारी का आह्वान किया। आरोप लगाया की बीते सात वर्ष से पदोन्नति की मांग की अनदेखी की जा रही है जबकि अन्य सभी विभागों में पदोन्नति व ट्रांसफर हो रहे हैं। जिला मंत्री पंकज बधानी ने कहा की जब तक मांगे पूरी नहीं होती तब तक चौक डाउन व कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। बताया की अब 27 को जनपद मुख्यालय, 29 को मंडल मुख्यालय धरना दिया जाएगा। फिर भी यदि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो एक सितंबर से शिक्षा निदेशालय में आंदोलन शुरु होगा। ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह रावत ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देश के पालन को शिक्षक व शिक्षिकाओं से एकजुट होने की अपील की। ब्लॉक कोषाध्यक्ष भैरव पलाडिया ने गीत व भजन के माध्यम से शिक्षकों का मनोबल बढ़ाया। बाद में शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भी भेजा गया। इस दौरान ब्लॉक मंत्री राजेश बेलवाल, उपाध्यक्ष निहाल सिंह, आय व्यय निरीक्षक प्रकाश नैलवाल, उपाध्यक्ष मीनाक्षी, संजय कर्मियाल, राजपाल नेगी, डा. संजय साह, प्रताप सिंह मनराल, डा. महेश मठपाल, कैलाश जोशी, तनुजा फर्त्याल, सीमा कनवासी, पूजा नेगी आदि मौजूद रहे।




