🔳 दर्जनों गांवों से सीएचसी सुयालबाड़ी पहुंचे लोग
🔳 राष्ट्रीय सेवा संघ उत्तराखंड ईकाई ने फूंका आंदोलन का बिगुल
🔳 स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज व्यवस्था में सुधार की मांग
🔳 नवंबर तक हालात न सुधरने पर आंदोलन तेज करनी की चेतावनी

*[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]*

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाडी में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव व विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने से आखिरकार तमाम गांवों के पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। अस्पताल पहुंचे जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने नारेबाजी कर रोष जताया। स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेज चेताया की यदि जल्द हालातों में सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा।
सोमवार को राष्ट्रीय सेवा संघ, उत्तराखंड ईकाई के प्रदेश महामंत्री व ग्राम प्रधान सिमराड भारतेन्दु पाठक की अगुवाई में आसपास के तमाम गांवों से पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण सीएचसी सुयालबाड़ी पहुंचे। अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं के विषय पर जानकारी जुटाई। समुचित चिकित्सकों की तैनाती न होने तथा कई महत्वपूर्ण सेवाओं के उपलब्ध न होने पर गहरी नाराजगी जताई। वक्ताओं ने आरोप लगाया की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध न होने से लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। अस्पताल महज रेफर सेंटर बन चुका है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी से गांवों के लोग दूर दराज रुख करने को मजबूर हैं। भारतेन्दु पाठक ने कहा की यदि नवंबर तक सेवाओं में सुधार व समुचित चिकित्सकों की तैनाती नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन भेज अस्पताल में एक्स रे व अल्ट्रासाउंड सेवा शुरु करवाने, समुचित दवाओं की उपलब्धता, समुचित स्टाफ की तैनाती, एंबुलेंस व्यवस्था दुरुस्त करवाए जाने की मांग उठाई। महत्वपूर्ण अस्पताल की उपेक्षा पर गहरी नाराजगी भी जताई। इस दौरान ग्राम प्रधान सुयालबाड़ी दीपक सुयाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य बसगांव खष्टी दानी, मनोज दानी, ग्राम प्रधान नंद किशोर, प्रधान छीमी मटेला मदन मोहन छिमवाल, प्रधान ध्वेती गीता नेग, प्रधान कमोली तरुण कांडपाल, ज्येष्ठ प्रमुख रणजीत जीना, प्रधान गंगोरी अर्जुन नेगी, प्रधान बडीबांज गजेंद्र कुमार, अंकित पांडे, नारायण दत्त जोशी, प्रदीप परगांई, विनीता नेगी, पंकज नेगी, भुवन चंद्र गुणवंत, मनोज भंडारी, गिरीश चंद्र, कमल सिंह, पूरन चंद्र कबडवाल, विनोद दानी, भुवन पाठक, संतोष कुमार , देवेंद्र सिंह, भुवन सिंह, हरुली देवी, खष्टी देवी, लीला देवी, प्रेमा देवी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

इन गांवों से पहुंचे पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण रामगढ़ ब्लॉक के मनर्सा, चांफा, टिकुरी, बांज, कमोली, ध्वेती, छिमी, मटेला, ढोकाने, सुयालबाड़ी, सुयालखेत, बसगांव, कुलगाढ़, नैनीपुल, सिरसा, काकड़ीघाट।

error: Content is protected !!