🔳 स्वास्थ्य विभाग पर गांवों की उपेक्षा का लगाया आरोप
🔳 सुविधाओं के अभाव में ग्रामीण दूर दराज रुख करने को हो रहे मजबूर
🔳 सीएचसी सुयालबाड़ी में चिकित्सकों की तैनाती व सुविधाओं के लिए आर-पार का ऐलान
🔳 संगठन के प्रदेश महासचिव ने किया लोगों से प्रस्तावित कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुयालबाड़ी में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव व विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को लेकर राष्ट्रीय सेवा संघ की उत्तराखंड ईकाई ने अब आर-पार का ऐलान कर दिया है। संगठन के प्रदेश महासचिव के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध न होने से गांवो के लोगों को दूर दराज रुख करना पड़ रहा है। दो टूक कहा की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सीएचसी सुयालबाड़ी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध न होने से राष्ट्रीय सेवा संघ की उत्तराखंड ईकाई ने सख्त रुख अपना लिया है। संगठन के प्रदेश महासचिव ने लोगों से सोमवार को सीएचसी में बदहाल व्यवस्था को लेकर प्रस्तावित कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी का आह्वान किया है। संगठन के प्रदेश महासचिव व सिमराड़ ग्राम पंचायत से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान भारतेन्दु ने आरोप लगाया की तमाम गांवों व महत्वपूर्ण हाईवे पर स्थित होने के बावजूद सीएचसी सुयालबाड़ी से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा। एक्स मशीन उपलब्ध होने के बावजूद एक्स रे नहीं हो पा रहे। बेहतर सुविधाएं व विशेषज्ञ चिकित्सकों के न होने से गांवों के लोगो को अल्मोड़ा, हल्द्वानी, बरेली आदि शहरों को रुख करने को मजबूर होना पड़ रहा है। भारतेन्दु ने पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों व विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों से प्रस्तावित कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी किए जाने का आह्वान किया है।




