🔳 व्यापारियों ने लगाए गंभीर आरोप, जताई नाराजगी
🔳 रामगाढ़ क्षेत्र में हाईवे के अस्तित्व बढ़ता जा रहा खतरा
🔳 लगातार चौड़ी हो रही दरारें बावजूद नहीं ली जा रही सुध
🔳 हाईवे की बुनियाद पर मशीनों से खदान को ठहराया जिम्मेदार
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर रामगाढ़ क्षेत्र में दरक रहे हाईवे की सुध न लिए जाने व हाईवे को नुकसान के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई न होने से व्यापारिक संगठनों ने एनएच अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए है। आरोप लगाया की यदि आम आदमी से हाईवे को नुकसान पहुंचे तो विभागीय अधिकारी कड़ी कार्रवाई पर आमादा हो जाते हैं।
रामगाढ़ क्षेत्र में कुमाऊं की महत्वपूर्ण लाइफ लाइन अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर दरारें गहराने से भविष्य में बड़ा नुक्सान सामने आने का अंदेशा बढ़ गया है। बारिश में खतरा कई गुना बढ़ जा रहा है। भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान कभी भी बड़ी अनहोनी सामने आ सकती है। महत्वपूर्ण हाईवे होने से सुबह से शाम तक हजारों वाहन हाईवे पर आवाजाही करते हैं बावजूद अनदेखी की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे के ठिक नीचे की ओर भारी-भरकम लोडर मशीनों से खदान किए जाने के बाद से ही संकट गहराया है पर एनएच प्रशासन अनदेखी पर आमादा है। आरोप लगाया की यदि आम आदमी से गलती से भी हाईवे को नुकसान हो जाए तो एनएच प्रशासन कड़ी से कड़ी कार्रवाई पर आमादा हो जाता है पर रामगाढ क्षेत्र में हाईवे को खुलेआम नुकसान पहुंचा दिया गया है पर एनएच हाथ पर हाथ धरे बैठा है। आज तक हाईवे की सुरक्षा कोई कदम तक नहीं उठाया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, मनीष तिवारी, विरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, पंकज, मनोज सिंह आदि ने हाईवे अस्तित्व पर मंडरा रहे खतरे को टालने के लिए ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।




