🔳 गांवों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने की उठी मांग
🔳 क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने दिया जोर
🔳 सूदूर गांवों से अस्पताल पहुंचने पर दिया परेशानी का हवाला
🔳 समय रहते अहतिआत बरतने का किया आह्वान
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
कोसी घाटी के गांवों में लगातार ग्रामीणों के बिमार होने से क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति पदाधिकारियों ने गांवों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर गांवों में ही मरीजों को उपचार उपलब्ध कराए जाने की मांग उठाई है। संगठन से जुड़े पदाधिकारियों के अनुसार गांवों से अस्पताल पहुंचने में मरीजों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन गई है। अधिकांश मरीज टाइफाइड व वायरल फिवर की चपेट में आकर पस्त है। स्वजन सूदूर गांवों से वाहन बुक कर मरीजों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं। अस्पताल से उपचार मिलने के बाद दोबारा वाहन की बुकिंग कर वापसी गांव की ओर की जा रही है जिस कारण आवाजाही में ही काफि पैसा व समय खर्च हो जा रहा है। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति उपाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, शिवराज सिंह बिष्ट, दीपक सिंह, फिरोज अहमद, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह खनायत आदि ने गांवों में ही स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने की मांग उठाई है। संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों के अनुसार यदि गांवों में ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों को उपचार उपलब्ध करवाया जाए तो मरीजों के साथ ही स्वजनों को भी लाभ मिलेगा तथा भागदौड़ से निजात मिल सकेगी।




