🔳 राजकीय शिक्षक संघ के आह्वान पर पद छोड़ेंगे प्रभारी प्रधानाचार्य
🔳 लंबे समय से प्रभारी के भरोसे संचालित है पंद्रह इंटर व पांच जूनियर हाईस्कूल
🔳 ब्लॉक अध्यक्ष ने किया वरिष्ठ पदाधिकारियों के आदेशों के पालन की अपील
🔳 उप-शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों से की विद्यालयों व विद्यार्थियों के हित में फैसला लेने की अपील
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
राजकीय शिक्षक संघ के तत्वावधान में स्थानांतरण व पदोन्नति को लेकर शिक्षकों के कार्यबहिष्कार आंदोलन से विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था ठप है अब प्रभारी प्रधानाचार्यो के प्रभार छोड़ने की चेतावनी के बाद बेतालघाट ब्लॉक के 19 विद्यालयों के प्रधानाचार्य विहीन होने का संकट बढ़ गया है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी पीछे नहीं हटा जाएगा।
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में स्थित विद्यालयों में राजकीय शिक्षक संघ के आंदोलन का असर दिखने लगा है। लंबे समय से मांग उठाए जाने के बावजूद मांगे पूरी न होने से गुरुजनों का पारा भी सांतवे आसमान पर है। अब प्रांतीय नेतृत्व ने प्रभारी प्रधानाचार्यो से भी पदभार छोड़ने की अपील कर दी है जिससे ब्लॉक के पंद्रह इंटर कॉलेजों व पांच जूनियर हाईस्कूलों में भी संकट गहराने का अंदेशा है पहले ही राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट, सिमलखा, रातीघाट, बेतालघाट, सेठी, गरजोली समेत तमाम विद्यालयों में प्रभारी प्रधानाचार्यो के सहारे बामुश्किल विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। अब शिक्षक संगठन के प्रभारी प्रधानाचार्यो के पद छोड़ने के आह्वान के बाद व्यवस्था बिगड़ने का अंदेशा बढ़ गया है। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सिंह रावत के अनुसार वरिष्ठ पदाधिकारियों के आदेश का पालन किया जाएगा। सभी एकजुट होकर संघर्षरत है। दो टूक यदि जल्द मांगे पूरी नहीं हुई तो फिर आंदोलन और तेज किया जाएगा। उप-शिक्षा अधिकारी बेतालघाट राशी बुधलाकोटी के अनुसार शिक्षक संगठन की मांगों पर उच्चस्तर से वार्ता गतिमान है। उम्मीद है जल्द शिक्षक कार्यो में वापस लौट आएगे। शिक्षक विद्यालय व विद्यार्थियों के हित में फैसला लेंगे।




