🔳 एक महीने से भी अधिक समय से ठप पड़ी है आपूर्ति
🔳 सूखने के कगार पर पहुंची गोभी, मिर्च, अदरक, हल्दी की उपज
🔳 नहर का हेड क्षतिग्रस्त होने से खड़ी हुई समस्या
🔳 जिम्मेदारों की अनदेखी से चढ़ने लगा है किसानों का पारा
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

समीपवर्ती टूनाकोट व तिपोला गांव के किसान पिछले एक महीने से सिंचाई नहर से खेतों तक पानी न पहुंचने से परेशान हैं बावजूद जिम्मेदार कुंभकरणीय नींद में है। सिंचाई का पानी न मिलने से खेतों में उपज चौपट होने के कगार पर पहुंच गई है। काश्तकारों ने जल्द पानी उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। चेताया है की यदि अनदेखी की गई तो फिर आंदोलन की रुपरेखा तैयार की जाएगी।
खैरना रानीखेत स्टेट हाईवे से सटे तिपोला व टूनाकोट गांव के किसानों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। महीने भर पूर्व कुंजगढ नदी का बहाव तेज होने से दोनों गांवो के करीब दो सौ से भी ज्यादा किसानों के खेतों तक पहुंचाने वाली नहर क्षतिग्रस्त हो गई। हेड में हुए नुकसान से खेतों तक पानी की आपूर्ति ठप होने से किसान परेशान हैं। उम्मीद थी की सब्जी उत्पादक गांवों की सिंचाई नहर को दुरुस्त कर जल्द ही पानी की आपूर्ति की जाएगी पर लगातार किसानों के आवाज उठाए जाने के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। स्थानीय सुनील मेहरा के अनुसार इन दिनों खेतों में फूलगोभी, मिर्च, अदरक व हल्दी की उपज तैयार हो जा रही है पर समुचित पानी उपलब्ध न होने से पैदावार पर संकट गहरा गया है। जंगली जानवरों व बंदरों से पहले ही खेतीबाड़ी को नुकसान पहुंच रहा है अब शेष बची खेती सिंचाई का पानी न मिलने प्रभावित होती जा रही है। एक महीने का समय बीतने के बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है और खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। धन सिंह, नारायण सिंह, भगत सिंह, बचे सिंह, देव सिंह, विक्रम सिंह, सुंदर सिंह, गुड्डू, निर्मल सिंह, नंदन सिंह, गोधन सिंह, गोपाल, प्रताप सिंह आदि ने जल्द नहर की मरम्मत कर सिंचाई के पानी की आपूर्ति किए जाने की मांग उठाई है‌। चेतावनी दी है की यदि समय रहते सिंचाई नहर को दुरुस्त नहीं किया गया तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!