🔳 शिकायतकर्ता ने लगाया कालाबाजारी का आरोप
🔳 मामले में कार्रवाई किए जाने की उठाई मांग
🔳 कृषि विभाग के केंद्र में अनुदान में उपलब्ध कराए जाती है सामग्री
🔳 सहायक कृषि अधिकारी ने आरोपों को बताया निराधार
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
खैरना क्षेत्र में स्थित कृषि विभाग के कार्यालय से अनुदान में मिलने वाली सामग्री न मिलने का मामला तूल पकड़ गया है। स्थानीय व्यक्ति ने मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर मामले की जांच की मांग उठाई है आरोप लगाया है की सरकार से उपलब्ध सामग्री की कालाबाजारी की जा रही है।
खैरना क्षेत्र में स्थित कृषि विभाग का कार्यालय विवादों में आ गया है। स्थानीय पुष्कर सिंह पनौरा ने मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर बताया है की कार्यालय में सरकार से अनुदान में उपलब्ध होने वाले उपकरण व अन्य सामग्री आमजन को नहीं मिल पा रही है। बताया की सरकार बाजार में मंहगे दामों में मिलने वाली सामग्री को अनुदान में उपलब्ध कराती है ताकी किसान लाभान्वित हो सकें पर खैरना स्थित कार्यालय में सामग्री नहीं मिल पाती। आरोप लगाया की मिलीभगत से सामग्री की कालाबाजारी की जा रही है। जिस कारण किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा। दूरदराज के क्षेत्रों से पहुंचने वाले किसानों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। पुष्कर सिंह ने मामले में कार्रवाई की मांग उठाई है। सहायक कृषि अधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने आरोपों को निराकार करार दिया है। कहा की केंद्र में उपलब्ध सामग्री पहले आओ पहले पाओ के आधार पर वितरित की जाती है।




