🔳 बेतालघाट महाविद्यालय में हुई तंबाकू नियंत्रण गोष्ठी
🔳 विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बता दूर रहने का किया आह्वान
🔳 समाज में नशे के विरुद्ध जागरुकता को बताया जरुरी
🔳 शहीद खेम चंद्र डौर्बी महाविद्यालय में हुआ कार्यक्रम
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]]
शहीद खेम चंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम पर हुई गोष्ठी में विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणाम बताए गए। वक्ताओं ने कहा की समाज में नशे के विरुद्ध जागरुकता आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ी की नशे के जंजाल में फंसने से बचाया जा सके।
शुक्रवार को महाविद्यालय सभागार में एंटी ड्रग सेल के तत्वावधान में तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम पर हुई गोष्ठी शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डा. विनय कुमार विद्यालंकार ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्राचार्य ने कहा की देश की असली शक्ति युवा है। नशे के व्यापार के कारण इस शक्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। नशा युवाओं की दिशा व दशा को बिगाड़ रहा है। समाज में नशे के विरुद्ध जागरुकता लाने का आह्वान किया ताकि समाज व युवाओं की दिशा और दशा सुधर सकें। डा. दीपक ने तम्बाकू के दुष्प्रभाव के विषय में छात्र- छात्राओं को जागरुक किया। बताया की नशा शरीर व परिवार को बर्बादी की चौखट पर लाकर खड़ा कर देता है। एंटी ड्रग सेल नोडल अधिकारी डा. ईप्सिता सिंह ने राष्ट्रीय तम्बाकू नियन्त्रण कार्यक्रम व ई-सिगरेट निषेध अधिनियम पेका 2019 के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन डा. तरुण कुमार आर्या ने किया गया। कहा की नशा युवाओं को तेजी से खोखला कर रहा है। सुनील बिष्ट, मनीषा गोस्वामी, नीमा बेरी तथा छाया ने तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभाव पर विचार रखें। प्राचार्य ने छात्र छात्राओं को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया।इस दौरान डा. जयति दीक्षित, ममता पाण्डेय, डा. निर्मला आदि मौजूद रहे।




