🔳 इस बार फिर सौंपी गांव की सरकार की कमान
🔳 पहले पति रहे प्रधान फिर लगातार पत्नी निभा रही जिम्मेदारी
🔳 गांव के प्रति निष्ठा व समर्पण से पंचायत के लिए कर रहे कार्य
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के घूना गांव की दंपति ने ग्राम पंचायत में लगातार ग्राम प्रधान पद पर बने रहने का रिकॉर्ड कायम कर लिया है ब्लॉक की किसी भी पंचायत में आज तक कोई भी दंपति लगातार प्रधान नहीं बन सका है पर घूना गांव के नंद किशोर आर्या व उनकी पत्नी जया किशोरी ग्रामीणों की पहली पसंद बने हुए हैं। खास बात यह है की दोनों ही पूरी निष्ठा व समर्पण से ग्राम पंचायत के लिए कार्य कर रहे हैं।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जहां इस बार मतदाताओं ने युवाओं पर भरोसा जताया है वहीं घूना ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने एक बार फिर अपनी पूर्व प्रधान पर ही भरोसा जताकर एक बार फिर गांव की बागडोर उन्हें सौप दी है। वर्ष 2008 से लगातार पति पत्नी गांव की जिम्मेदारी संभाले हुए हैं। 2008 में नंद किशोर आर्या गांव के प्रधान रहे फिर 2014 में जया किशोरी ग्राम प्रधान बनी। बेहतर कार्य करने पर 2019 में जया को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। इस बार हुए चुनाव में भी जया किशोरी ने शानदार जीत दर्ज की है। गांव के मतदाताओं ने लगातार दोनों पति पत्नी पर भरोसा जताकर नायब पहल की है। पूर्व ग्राम प्रधान नंद किशोर आर्या के अनुसार हमेशा गांव का विकास व समस्याओं के समाधान को संघर्ष करना प्राथमिकता रहा है। पत्नी ने भी हमेशा ग्रामीण विकास पर फोकस किया है। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जया के अनुसार पूर्व में छूटे विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। गांव में सुविधाएं जुटाई जाएगी।
