🔳 पीएम श्री जीआइसी धनियाकोट में रोपें गए विभिन्न प्रजाति के पौधे
🔳 विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
🔳 जागरुकता रैली निकाल बताया गया पौधरोपण का महत्व
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज धनियाकोट में पौधरोपण अभियान के तहत विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। चित्रकला समेत कई प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। प्रत्येक विद्यार्थी को एक एक पौधे की देखभाल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
शुक्रवार को विद्यालय परिसर में पौधरोपण अभियान का श्रीगणेश दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश कालाकोटी व मोहन सिंह बिष्ट ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में पेड़ों के महत्व की जानकारी दी। बताया की तेजी से खत्म हो रहे जंगलों के कारण मौसम चक्र में बदलाव होता जा रहा है। समय समय पर पौधरोपण करने का आह्वान किया। विद्यार्थियों को रोपित पौधों की देखभाल व सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। विद्यार्थियों ने चित्रकला, पेंटिंग, वाद विवाद व भाषण प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों व शिक्षकों ने आसपास के गांवों में जागरुकता रैली निकाल लोगों से जंगलों को बचाने का आह्वान किया गया। इस दौरान मनीष पंत, विकास थापा, प्रियंका साह, नीमा महतोलिया, डा. आशुतोष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
