🔳 तीखी मोड़ पर असंतुलित होकर हाईवे पर पलटा
🔳 चालक व स्वास्थ्य कर्मी सुरक्षित, बड़ा हादसा टला
🔳 दुर्घटना से हाईवे पर आवाजाही भी हुई प्रभावित
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर निगलाट क्षेत्र में खैरना सीएचसी की 108 सेवा वाहन का वाहन असंतुलित होकर पलट गया। वाहन के पलटने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही की चालक व स्वास्थ्य कर्मी बाल बाल बच गए और बड़ा हादसा टल गया। वाहन के हाईवे पर पलटने से आवाजाही भी प्रभावित हुई।
शुक्रवार को खैरना सीएचसी में तैनात आपातकालीन 108 सेवा का वाहन भवाली से लौटते समय निगलाट क्षेत्र में तीखे मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन के पलटने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वाहन चालक आंनद व स्वास्थ्य कर्मी विशाल को दुर्घटनाग्रस्त वाहन से बामुश्किल बाहर निकाला गया। गनीमत रही की दोनों बाल बाल बच गए। वाहन के हाईवे पर पलटने से आवाजाही भी ठप हो गई। पुलिस ने वन वे आवाजाही शुरु करवाई। वाहन को हटवाए जाने के बामुश्किल यातायात सुचारु हुआ।