🔳 ऑनलाइन आवेदन के लिए 29 जुलाई अंतिम तिथि
🔳 13 दिसंबर को होगी प्रवेश परीक्षा
🔳 आवेदन के लिए विद्यालय प्रबंधन ने जारी की वेबसाइट
🔳 ग्रामीण क्षेत्रों के नौनिहालों के लिए 75 फिसदी सीटें आरक्षित
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी) में छठी कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरु हो गई है। आनलाइन आवेदन की तिथि 29 जुलाई रखी गई है। परीक्षा 13 दिसंबर शनिवार को होगी। विद्यालय के प्रचार्य पीसी उपाध्याय ने अभिभावकों से समय पर आवेदन कर नौनिहालों के बेहतर भविष्य के लिए चयन परीक्षा में प्रतिभाग करने का आह्वान किया है।
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन समिति ने छठी कक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। प्रवेश परीक्षा के लिए पात्रता के तहत विद्यार्थी को तीसरी व चौथी कक्षा में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पूरे सत्र अध्ययन किया हो। जनपद के मान्यता प्राप्त विद्यालय में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए। जन्मतिथि के लिए भी विशेष गाइड लाइन का पालन करना जरुरी होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के लिए विद्यालय प्रबंधन ने बकायदा वेबसाइट www.navodaya.gov.in भी जारी की गई है।अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर(6398079629/9758218195/9258237889) भी जारी किए गए हैं। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के नौनिहालों के लिए 75 फिसदी सीटें आरक्षित रखी गई है।1/3 सीटें बालिकाओं के लिए आरक्षित रखी गई है। अनूसूचित जाति, अनूसूचितजन जाति व दिव्यांग बच्चों के लिए सीटे भारत सरकार के नियमानुसार आरक्षित हैं। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण केवल केंद्रीय सूची के अनुसार ही उपलब्ध होगा। विद्यालय के प्राचार्य पीसी उपाध्याय ने समय पर आवेदन की अपील की है।

2 thought on “[[[[[[[[[[[[[[[[[[ BIG BREAKING ]]]]]]]]]]]]]]]]] जवाहर नवोदय विद्यालय की छठी कक्षा के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरु”
  1. आरक्षण देश को एक दिन डूबो देगा!

  2. आरक्षण देश को एक दिन डूबो देगा!
    क्या यही है समानता का अधिकार!

Comments are closed.

error: Content is protected !!