🔳 रातीघाट – बेतालघाट मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ पिकअप वाहन
🔳 बाल बाल बचा वाहन चालक, बड़ा हादसा टला
🔳 थाना पुलिस बेतालघाट ने जुटाई घटना की जानकारी
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर पिकअप वाहन असंतुलित होकर खाई की ओर पलट गया। गनीमत रही की वाहन चालक बाल बाल बच गया और बड़ा हादसा टल गया। वाहन के अंदर चूहे की उछलकूद से चालक के वाहन में संतुलन खोने से दुर्घटना की बात सामने आईं हैं। बेतालघाट पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई।
बुधवार को पंकज कुमार समीपवर्ती गांव से पिकअप वाहन लेकर बेतालघाट बाजार की ओर रवाना हुआ। रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर घिरोली पुल के समीप पहुंचते ही एकाएक वाहन के अंदर चूहे की उछलकूद शुरु होने से पंकज वाहन पर संतुलन खो बैठा नतीजतन वाहन मोटर मार्ग से खाई की ओर पलट गया। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा वाहन के अंदर फंसे चालक पंकज को बाहर निकाला गया। गनीमत रही की चालक बाल बाल बच गया और बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर बेतालघाट पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष अनीस अहमद के अनुसार चूहे की उछलकूद से चालक के संतुलन खोने से वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली है।

error: Content is protected !!