🔳 पिथौरागढ़ जनपद के मुवानी – बोकटा मार्ग पर हुई दुर्घटना
🔳 असंतुलित होकर नदी की ओर गिरा मैक्स वाहन
🔳 राहत व बचाव कार्य जारी, चार घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
🔳 गांव में पसरा मातम, मृतकों के स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

पिथौरागढ़ जनपद से हृदयविदारक घटना सामने आई है। असंतुलित होकर नदी में गिरे मैक्स वाहन में आड़ लोगों की मौत हो गई। चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना स्थल पर राहत व बचाव कार्य तेज कर दिया गया है।
पिथौरागढ़ के मुवानी-बोकटा मार्ग पर एक मैक्स वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से दो स्कूली बच्चों समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। भीषण हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 52 किलोमीटर दूर मुवानी कस्बे से बोकटा की ओर जाते समय हुआ। वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की घटना शाम पांच बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना से हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीणों व पुलिस की टीम ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन देर शाम तक चलता रहा। मृतकों के शवों को खाई से निकाला गया और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में चार लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक बोकटा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन के उच्चाधिकारी भी मौके की ओर रवाना हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!