🔳 चेतावनी बोर्ड व जागरुकता अभियान के बावजूद कोसी में लगा रहे डुबकी
🔳 नदी के बीचोंबीच बच्चों को लेकर सेल्फी में हो जा रहे व्यस्त
🔳 पूर्व में कई लोग डूबकर गंवा चुके हैं जान
🔳 अल्मोड़ा स्थित बैराज से छोड़े जा रहे पानी से एकाएक बढ़ रहा बहाव
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे के समीप बहने वाली कोसी नदी में नहाने उतर रहे पर्यटक पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देने पर आमादा हो चुके हैं। नदी का बहाव तेज होने के बावजूद कई लोग नहाने के दौरान सेल्फी लेने भी मस्त है पर जिंदगी पर मंडरा रहे खतरे से अनजान हैं। सीओ भवाली प्रमोद साह के अनुसार गस्त बढाई जाएगी। चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
कोसी नदी क्षेत्र में पूर्व में कई लोग नहाने के दौरान डूबकर जान गंवा चुके हैं। कैंची धाम तहसील प्रशासन व खैरना पुलिस की टीम ने नदी क्षेत्र में खतरे वाले स्थानों पर चेतावनी बोर्ड भी स्थापित किए हैं। लगातार जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है बावजूद कई पर्यटक पुलिस प्रशासन के नियमों को धता बताकर कोसी नदी क्षेत्र के बीचोंबीच नहाने उतर जा रहे हैं। घंटो तक नदी क्षेत्र में सेल्फी के दौर के साथ ही छोटे छोटे बच्चों को भी नदी के बीचोंबीच तक ले जाया जा रहा है। बरसात में इन दिनों नदी का बहाव तेज है बावजूद पर्यटक खतरे से अनजान हैं। अल्मोड़ा स्थित बैराज से भी समय समय पर पानी कोसी नदी क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है। ऐसे में खतरा कई गुना बढ़ जा रहा है पर पर्यटक ध्यान नहीं दे रहे। चेतावनी बोर्ड की अनदेखी कर नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। क्षेत्रवासियों ने नदी में नहाने उतर रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई पर दिया है। सीओ भवाली प्रमोद साह के अनुसार खतरे वाले स्थानों पर जगह जगह चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। नियमों का उल्लघंन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गस्त बढ़ाकर चालानी कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।
