🔳 धुरी फाउंडेशन ने बेतालघाट के लेधरा से किया पौधरोपण अभियान का श्रीगणेश
🔳 संरक्षित प्रजाति के बांज, बुरांश व तेजपत्ता के साढ़े चार सौ पौधे रोपे
🔳 रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का लिया गया संकल्प
🔳 वन विभाग, स्कूली बच्चों व स्थानीय लोगों ने भी अभियान में की भागीदारी
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
धुरी फाउंडेशन के तत्वावधान में बेतालघाट ब्लॉक के सूदूर लेधरा वन पंचायत में विशेष पौधरोपण अभियान चलाकर विभिन्न प्रजाति साढ़े चार सौ से अधिक पौधे रोपे गए। रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी लिया गया। फाउंडेशन के सुरेंद्र हाल्सी के अनुसार पौधरोपण की मुहिम न केवल पर्यावरणीय जागरुकता का प्रतीक है बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों में जैव विविधता को पुनर्स्थापित करने की दिशा में एक ठोस कदम है।
सोमवार को धुरी फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों ने लेधरा वन पंचायत से पौधरोपण अभियान का श्रीगणेश किया। पहले चरण में संरक्षित प्रजाति के बांज व बुरांश के पौधे रोपे गए। वक्ताओं ने कहा की संरक्षित प्रजाति के पौधों का जल संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन व लोक मान्यताओं में विशेष महत्व है। सदस्यों ने वन पंचायत क्षेत्र में चार सौ बांज व पचास तेजपत्ता व बुरांश के पौधे रोपे। फाउंडेशन अध्यक्ष सुरेंद्र हाल्सी ने सदस्यों को पौधो की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प दिलाया। कहा की पौधों की नियमित देखरेख, सिंचाई तथा वनाग्नि से बचाने की पूरी जिम्मेदारी भी फाउंडेशन की है। देखरेख के लिए एक स्थानीय ग्रामीण की भी तैनाती की गई है। कहा की बांज पहाड़ की आत्मा है। यह न सिर्फ वातावरण को शीतल करता है बल्कि वर्षा जल को संचित करने में भी सहायक है। कार्यक्रम में वन विभाग व स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की। इस दौरान दिलिप नेगी, सुलभ बोहरा, वन रक्षक मदन मोहन जोशी, ध्यान सिंह हाल्सी, रमेश नेगी, लक्ष्मण सिंह, प्रताप सिंह, धाम सिंह, राकेश नेगी, कुलदीप हाल्सी, मंजू पंत, हर्षित, सुमित, लक्की, भूमि आदि मौजूद रहे।
