🔳 लगातार तीसरी बार खैरना बाजार में नाली सफाई को उतरी जेसीबी मशीन
🔳 मूसलाधार बारिश से तलैया में तब्दील हो गया था पूरा बाजार
🔳 स्थानीय व्यापारियों व क्षेत्रवासी रहे दिनभर परेशान
🔳 समस्या के समाधान को नाली की फिर सफाई किए जाने पर क्षेत्रवासियों ने ली राहत की सांस
🔳 प्रमुखता से मुद्दा उठाने पर तीखी नजर समाचार पोर्टल का किया आभार व्यक्त
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

तीखी नजर समाचार पोर्टल में खैरना बाजार क्षेत्र में जल भराव की समस्या प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद समस्या के समाधान को एनएच प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है पूर्व में दो बार बरसाती नाली की सफाई के बाद अब तीसरी बार जेसीबी मशीन की मदद से नाली खोलने का कार्य शुरु कर दिया गया है। एनएच कर्मचारी दिनभर बाजार क्षेत्र में मशीन की मदद से नाली को खोलने में जुटे रहे। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर तीखी नजर समाचार पोर्टल का आभार व्यक्त किया है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र में बीते रविवार को बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश का पानी नालियों व कलमठो के बंद होने से हाईवे पर बहता हुआ कई लोगों के घरों व दुकानों की ओर भी रुख कर गया। मूसलाधार बारिश के बीच कई व्यापारी बंद नाली को खोलने में जुटे रहे। अव्यवस्था पर व्यापारियों ने गहरी नाराजगी जताई। क्षेत्रवासियों की समस्या को तीखी नजर समाचार पोर्टल ने रविवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित कर अफसरों का ध्यान खींचा तथा स्थानीय लोगों की समस्या को जोर-शोर से उठाया। समाचार प्रकाशित होते ही एनएच प्रशासन भी हरकत में आ गया। अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार के निर्देश पर विभागीय कर्मचारियों ने बाजार क्षेत्र में जेसीबी मशीन की मदद से लगातार तीसरी बार सफाई को अभियान चलाया। सुबह से शाम तक जेसीबी मशीन की मदद से बरसाती नाली की सफाई का कार्य किया गया। ईई अधिशासी अभियंता प्रवीन कुमार के अनुसार लगातार तीसरी बार मशीन से बाजार में बनी नाली व कलमठ खोलने के निर्देश दिए गए है‌। इधर बाजार क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित करने व समाधान के लिए अधिकारियों का ध्यान खींचने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, राकेश जलाल, पंकज भट्ट, गोविंद नेगी, सुनील मेहरा, कुलदीप सिंह आदि ने समाचार पोर्टल का आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!