,🔳 काकड़ीघाट क्षेत्र में रोपे विभिन्न प्रजाति के दो सौ पौधे
🔳 जंगली जानवरों से बचाव को स्थापित किए टी गार्ड
🔳 नौला फाउंडेशन के तत्वावधान में चलाया गया अभियान
🔳 क्षेत्रवासियों ने युवा उद्यमियों की पहल को बताया सराहनीय
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे काकड़ीघाट क्षेत्र में हल्द्वानी के युवा उद्यमियों ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे। रोपित पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया गया। पौधों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए बकायदा टी गार्ड भी स्थापित किए गए। युवा उद्यमियों के अनुसार ने अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
रविवार को काकड़ीघाट क्षेत्र में बाबा नीम करौरी के जयकारों के साथ पौधरोपण अभियान का श्रीगणेश किया गया। सीबीओ नौला फाउंडेशन के तत्वावधान में हल्द्वानी से पहुंची युवा उद्यमियों की टीम ने ऊतीस, काफल, बांज, बुरांश समेत विभिन्न प्रजाति के करीब दो सौ से अधिक पौधे रोपे। जंगली जानवरों व गौवंशीय पशुओं से पौधों को बचाने के लिए डीसी इन्फ्रा कंपनी ने बकायदा टी गार्ड भी उपलब्ध कराए। पर्यावरण प्रेमी भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने क्षेत्रवासियों को पौधों की सुरक्षा व देखभाल का संकल्प दिलाया। कहा की स्वामी विवेकानंद तपोस्थली व बाबा नीम करौरी आश्रम से सटे क्षेत्र में पौधरोपण कर युवा उद्यमियों ने शानदार पहल की है। कार्यक्रम में बेहतर सहयोग के लिए किसन चंद्र भट्ट का भी धन्यवाद किया गया। स्थानीय व्यापारी नेता महेंद्र सिंह कनवाल ने कहा की पौधरोपण से जहां पर्यावरण संरक्षण होगा वहीं नदी व प्राकृतिक जल स्रोतों को रिचार्ज होने में मदद मिलेगी। हल्द्वानी के युवा उद्यमियों की शुरु की गई पहल को सराहनीय करार दिया। इस दौरान धीरज चौधरी, शुभम राज अग्रवाल, धनंजय भाटिया, राज, समेत कई व्यवसायी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!