🔳 महिला के सकुशल मिलने से स्वजनों की राहत की सांस
🔳 इतने दिन कहां व कैसे रही अभी बना है रहस्य
🔳 विदेश जा रहे बेटे को छोड़ने पहुंची थी रामनगर, वापसी में हो गई लापता
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के कांडा गांव की लापता महिला नाटकीय अंदाज में रामनगर स्थित अपनी बेटी के घर पहुंच गई। महिला अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। दो दिन वह कहां चली गई यह अभी रहस्य बना हुआ है फिलहाल महिला के सकुशल मिलने पर स्वजनों ने राहत की सांस ली है। महिला के पुत्र चंदन के अनुसार मां सुबह करीब तीन बजे के आसपास बहन के घर के बाहर बैठी मिली।
विकासखंड बेतालघाट के कांडा गांव निवासी दीवान सिंह की पत्नी दीपा देवी बीते नौ जुलाई को विदेश जा रहे अपने बेटे चंदन को छोड़ने रामनगर पहुंची। बच्चों ने उन्हें चिकित्सक को दिखाकर गांव की ओर जा रही बस में बैठा दिया। शाम तक महिला के घर न पहुंचने पर हड़कंप मच गया। स्वजनों ने एक दूसरे से संपर्क साधा। रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाई पर कुछ पता नहीं चल सका। चिंतित स्वजनों ने रामनगर पुलिस को गुमशुदगी सौंप खोजबीन की गुहार लगाई। पुलिस ने भी तलाश शुरु की और स्वजन भी खोजबीन में जुटे रहे। शनिवार सुबह तकरीबन तीन बजे के आसपास दीपा देवी रहस्यमयी परिस्थितियों में रामनगर क्षेत्र में रहने वाली अपनी बेटी चंद्रा के घर के बाहर बैठी मिली। बदहवास स्थित में मिली दीपा को घर ले जाया गया। दीपा के पुत्र चंदन के अनुसार मां अभी कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं है फिलहाल उन्हें आराम की जरुरत है। मां का मोबाइल व एक थैला नहीं मिला है। फिलहाल महिला के मिलने से स्वजनों ने राहत की सांस ली है। महिला दो दिन कहां और कैसे रही यह फिलहाल रहस्य बना हुआ है।
