🔳 पूर्व केंद्रीय मंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को भेजा पत्र
🔳 पहाड़ की भौगौलिक परिस्थिति के मद्देनजर हाईटेक एंबुलेंस उपलब्ध कराने पर दिया जोर
🔳 धनियाकोट व दियारी गांव की घटना का दिया हवाला
🔳 प्रदेशभर में संचालित वाहनों की तकनीकी ऑडिट व संचालन स्थिति की समीक्षा का भी दिया सुझाव
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने गरमपानी व सुयालबाड़ी में आपातकालीन 108 वाहनों की बदहाली से हुई दो घटनाओं का हवाला दे प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव एस राजेश कुमार को भेज बदहाल 108 वाहनों को बदलकर नई लाइफ सर्पोटिंग सिस्टम एंबुलेंस उपलब्ध कराने को कहा है ताकी भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से बचा जा सके।
सांसद अजय भट्ट ने 108 वाहनों की बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त कर प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव एस राजेश कुमार को पत्र भेज बीते 8 जून को बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट निवासी जगमोहन जलाल व रामगढ़ ब्लॉक के दियारी गांव निवासी ग्रामीण की मौत के मामले में 108 वाहनों में तकनीकी खराबी से समय पर वाहन के अस्पताल न पहुंचने और फिर मरीजों की मौत हो जाने की जानकारी दे बताया की 108 वाहनों की बदहाल स्थिति से क्षेत्रवासियों में गहरी नाराजगी है। पूर्व में भी हाईवे पर एक 108 एंबुलेंस के खराब होने से गर्भवती की जान खतरे में पड़ गई थी। कहा है की पहाड़ में आम जनजीवन आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ा है पर कई क्षेत्रों से 108 वाहनों में तकनीकी खराबी की सूचना मिल रही है जो बेहद चिंता का विषय है। सांसद ने प्रदेशभर में संचालित 108 वाहनों की तकनीकी ऑडिट व संचालन स्थिति की समीक्षा करने तथा प्राथमिकता के आधार पर पुराने वाहनों को बदलकर आधुनिक सुविधाओं से लैस एंबुलेंस वाहन उपलब्ध कराने को कहा है ताकी भविष्य में खराब वाहनों के कारण होने वाली दुखदाई घटनाओं से बचा जा सके।
