🔳 बेटे को छोड़ने गई थी रामनगर,अब तक नहीं चला पता
🔳 चिंतित स्वजनों ने पुलिस से लगाई खोजबीन की गुहार
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के कांडा गांव निवासी महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से हड़कंप मचा हुआ है। स्वजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दे खोजबीन की गुहार लगाई है। महिला के विषय में कोई जानकारी न मिलने से स्वजनों की चिंता भी बढ़ने लगी है।
कांडा गांव निवासी दीवान सिंह की पत्नी बीते नौ जुलाई को अपने पुत्र चंदन को विदेश जाने के लिए रामनगर तक छोड़ने पहुंची। चंदन का चयन रसिया की निजी कंपनी में हुआ था। बेटे के अनुसार मां की तबीयत ठिक न होने पर उन्हें रामनगर में दिखाने व दवा दिलाने के बाद गांव को जाने वाली बस में बैठा दिया गया। शाम तक दीपा के घर न पहुंचने पर स्वजन चिंतित हो उठे। रिश्तेदार व अन्य तलाश करने के बाद भी दीपा का कुछ पता न चलने से चिंतित स्वजनों ने पुलिस को सूचना दे खोजबीन की गुहार लगाई है। तीन दिन बाद भी महिला का कुछ पता न चलने से स्वजनों की चिंता बढ़ने लगी है। बेटे चंदन ने आमजन से भी कोई भी जानकारी मिलने पर सूचना उपलब्ध कराने की अपील की है।
