🔳 पहाड़ी से मलबा व पत्थर गिरने से मची अफरातफरी
🔳 चपेट में आने से बाल बाल बचे कई यात्री वाहन
🔳 सुरक्षा के मद्देनजर रोकी गई आवाजाही
🔳 पत्थरों व मलबा गिरने का क्रम थमने के बाद सुचारु की गई आवाजाही
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]

नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर क्वारब क्षेत्र में खस्ताहाल हो चुकी पहाड़ी से एकाएक गिरे मलबे व पत्थरों से हड़कंप मच गया। गनीमत रही की कोई वाहन चपेट में नही आया और बड़ा हादसा टल गया। खतरे के मद्देनजर आवाजाही रोक दी गई। पत्थरों के गिरने का क्रम थमने के बाद करीब घंटे भर बाद आवाजाही सुचारु हुई।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। लंबे समय से दरक रही पहाड़ी परेशानी का सबब बन चुकी है‌। गुरुवार को बारिश के दौरान एकाएक पहाड़ी दरक गई। पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से अफरातफरी मच गई। कई वाहन चपेट में आने से बाल बाल बचे। गनीमत रही की कोई वाहन चपेट में नही आया और बड़ा हादसा टल गया। पुलिस वॉलिंटियर अंकित सुयाल ने खतरे को भांप तत्काल दोनों ओर से आवाजाही रुकवा दी। यातायात प्रभावित होने से दोनों और वाहनों की कतार लग गई। यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पहाड़ी से हुए भूस्खलन से हाईवे पर भी पत्थरों व मलबे का ढेर लग गया। करीब एक घंटे बाद पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने का क्रम थमने के बाद बामुश्किल लोडर मशीन से हाईवे साफ किया गया। खतरा टलने के बाद आवाजाही दोबारा शुरु हुई। यातायात सुचारु होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

error: Content is protected !!