🔳 चुनाव प्रभावित करने वाली सामग्री को गांवों तक पहुंचने से रोकने को शुरु किया अभियान
🔳 हाईवे पर भोर्या बैड क्षेत्र में हत्थे चढ़ा शराब तस्कर
🔳 हाईवे पर भी वाहनों की ली गई सघन तलाशी
🔳 नियमों का उल्लघंन करने वालों पर भी कसा गया शिकंजा
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
पंचायत चुनाव को प्रभावित करने वाली सामग्री को गांवो तक पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। खैरना पुलिस की टीम ने विशेष अभियान चलाकर खैरना अवैध देशी शराब के साथ तस्कर को दबोच लिया वहीं कैंची पुलिस की टीम ने सघन चैकिंग अभियान चलाकर ताबड़तोड़ चालान किए। पुलिस के एकाएक चले अभियान से हड़कंप मचा रहा।
गुरुवार को खैरना चौकी के इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह मेहरा की अगुवाई में खैरना पुलिस की टीम ने विशेष चैकिंग अभियान चलाया। भोर्यो बैंड क्षेत्र में गंगोरी निवासी विनोद कुमार को रोका गया तो वह घबरा गया। शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से 144 पव्वे देशी शराब के बराबर किए गए। आरोपित के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस दौरान राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी आदि मौजूद रहे। उधर कैंची चौकी प्रभारी हर्ष बहादुर पाल ने भी मय टीम अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर अभियान चलाकर पहाड़ की ओर जा रहे वाहनों की सघन तलाशी ली। यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर 15 वाहन चालकों के चालान कर साढ़े सात हजार रुपये जुर्माना लगाया गया जबकि शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले दस लोगों का चालान कर ढाई हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। पुलिस के चले एकाएक अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। चौकी प्रभारी के अनुसार पंचायत चुनाव को प्रभावित करने वाली सामग्री को गांवों तक पहुंचने से रोकने को लगातार अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मुकेश उपाध्याय, तारा कंबोज आदि जुटे रहे।
