🔳 एक महीने पूर्व ही सरकार से मिले बजट से हुआ है कार्य
🔳 आरटीआई कार्यकर्ता ने सीएम पोर्टल पर दर्ज कराई शिकायत
🔳 घटिया कार्य कर बजट ठिकाने लगाने का लगाया आरोप
🔳 अधिशासी अभियंता बोले – अभी रोका गया है भुगतान
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग पर डेढ़ करोड़ रुपये की भारी भरकम लागत से किए गए डामरीकरण की पोल पहली बारिश में ही खुल गई है। मोटर मार्ग पर एक माह पूर्व किए गए डामरीकरण के उखड़ने व गड्डे उभरने से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने घटिया कार्य किए जाने पर नाराजगी जताई है। क्षेत्र के आरटीआई कार्यकर्ता ने भी मामले की शिकायत सीएम पोर्टल पर दर्ज करा कार्रवाई की मांग उठाई है।
राज्य सरकार ग्रामीण सड़कों पर सुरक्षित व सुगम आवाजाही को भारी भरकर बजट लोनिवि को उपलब्ध करा रही है पर सरकार से मिले बजट से धरातल में किए जा रहे कार्य बड़े भ्रष्टाचार की ओर इशारा कर रहे हैं। ब्लॉक मुख्यालय बेतालघाट समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग इसका जीता जागता उदाहरण बन चुका है। पूर्व में करोड़ों रुपये की लागत से लगाए गए क्रश बैरियरों की बुनियाद में दरारें गहराने का मामला सामने आने के बाद अब करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से करीब एक माह पूर्व किया गया डामरीकरण पहली बारिश में ही जवाब दे गया है। जगह जगह गड्डे होने से आवाजाही खतरनाक हो चुकी है। करोड़ों रुपये के बजट से हुए डामरीकरण के दम तोड़ जाने पर स्थानीय लोगों ने गहरा रोष जताया है। आरटीआई कार्यकर्ता कृपाल सिंह मेहरा ने शिकायत मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर दर्ज करा घटिया कार्यों की जांच की मांग उठाई कार्रवाई पर जोर दिया है। आरोप लगाया की घटिया कार्य कर सरकारी बजट ठिकाने लगाया जा रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धनियकोट, सिमलखा, डोलकोट, हरोली, बसगांव, सोनगांव समेत तमाम गांवों के लोगों ने भी गुणवत्ताविहीन कार्यों पर नाराजगी जताई है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता हीरा सिंह बिष्ट के अनुसार अभी कार्यदाई संस्था को भुगतना नहीं किया गया है। कार्य दोबारा करवाए जाने के निर्देश दिए जाएंगे।

error: Content is protected !!