🔳 नए कानून के प्रावधानों के प्रति किया गया जागरुक
🔳 बीएनएस, बीएनएसएस व बीएसए पर डाला गया प्रकाश
🔳 साइबर अपराधियों से बचाव के बताए गए तौर तरीके
🔳 जानकारी का लाभ उठाने का किया गया आह्वान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

कोसी घाटी पहुंची ई मोबाइल वैन के जरिए क्षेत्रवासियों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। नए कानून के साथ ही लोगों को साइबर अपराधियों से बचने के तौर तरीके बताए गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निजी जानकारी साझा न करने के साथ ही अज्ञात लिंक व ईमेल पर क्लिक न करने का आह्वान किया गया।
बुधवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र में विभिन्न कानूनी जानकारी को ई मोबाइल वैन के जरिए लोगों को जागरुक किया गया। क्षेत्रवासियों को नए कानून के तहत भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम के विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। बताया की नए कानून के तहत त्वरित न्याय, अधिकारों की रक्षा के साथ ही अपराधों की रोकथाम को कड़े नियम बनाए गए हैं साथ ही नए कानून का उद्देश्य न्याययिक प्रणाली को मजबूत करना है। क्षेत्रवासियों को साइबर अपराध से बचने को भी जागरुक किया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी भी नकली आफर व लालच में न आने, संदिग्ध वेवसाइट पर क्लीक न करने, किसी को भी निजी जानकारी साझा न करने समेत कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस दौरान इंस्पेक्टर प्रकाश सिंह मेहरा, एसआई सूरज सिंह, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, दर्शन चौधरी, राजेश जोशी, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!