🔳 आक्रोशित ग्रामीण जा धमके श्री कैंची धाम तहसील
🔳 उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, जताई नाराजगी
🔳 नौनिहालों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त न करने की दी चेतावनी
🔳 शिक्षा विभाग की मनमानी पर तहसील मुख्यालय में धरने का ऐलान
🔳 जीआइसी ताड़ीखेत को लोहाली इंटर कॉलेज में मर्ज करने की चर्चा
[[[[[[[[[ BIG BREAKING ]]]]]]]]]]

क्लस्टर विद्यालयों के तहत आसपास के विद्यालयों को बंद किए जाने की सुगबुगाहट से अब मालिकाना हक संघर्ष समिति पदाधिकारियों का पारा चढ़ गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने श्री कैंची धाम तहसील की एसडीएम को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर ताड़ीखेत गांव स्थित जीआइसी को लोहाली विद्यालय में मर्ज करने की तैयारी पर विरोध दर्ज कराया। आरोप लगाया की यदि मनमानी की गई तो मजबूरन अभिभावकों को साथ लेकर तहसील मुख्यालय में ही धरना दिया जाएगा।
मालिकाना हक संघर्ष समिति अध्यक्ष एस लाल की अगुवाई में बुधवार को पदाधिकारियों का शिष्टमंडल उपजिलाधिकारी मोनिका आर्या से मिला। पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप गांव में स्थित विद्यालय को जीआइसी लोहली में मर्ज किए जाने पत्र गहरी नाराजगी जताई। बताया की ताड़ीखेत स्थित विद्यालय में आसपास के गांवों से सैकड़ों नौनिहाल शिक्षा ग्रहण करने पहुंचते हैं। गांव से लोहाली की दूरी आठ किमी है। यदि गांव का विद्यालय लोहाली स्थित जीआइसी में मर्ज किया गया तो सैकड़ों नौनिहालों के हितों से खिलवाड़ होगा। लंबी दूरी नापने में बच्चों की जिंदगी पर भी खतरे मंडराने का अंदेशा है। पदाधिकारियों ने एक स्वर में शिक्षा विभाग के फैसले का विरोध किया। दो टूक चेतावनी भी दी की यदि मनमानी की गई तो फिर तहसील मुख्यालय में ही अनिश्चितकालीन धरना शुरु किया जाएगा। इस दौरान केदार लाल, ललित प्रसाद, दयाल राम, गोपाल चंद्र, प्रकाश चंद्र, डूंगर लाल, हरीश चंद्र, मुकेश कुमार, हेम चंद्र आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!