🔳 खैरना बाजार स्थित मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान
🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
🔳 भूमिया देवता के जयकारों से कोसी घाटी गुंजायमान
[[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना बाजार स्थित भूमिया मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। क्षेत्रवासियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भूमिया देवता को भोग लगाएं जाने के बाद भंडारा लगा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। भूमिया देवता के जयकारों से कोसी घाटी गुंजायमान हो उठी।
मंगलवार को खैरना बाजार क्षेत्र में भूमिया मंदिर परिसर में धर्माचार्य नवीन चंद्र जोशी ने भुवन सिंह पिनारी, हरक सिंह, रविन्द्र पिनारी से विधि विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोच्चार के साथ हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं को टालने व क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में शानदार भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय कर दिया। दोपहर में हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। हाईवे पर आवाजाही करने वाले लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी। मंदिर समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
