🔳 नुक्कड़ नाटक के जरिए भी बताए तकनीकी शिक्षा के लाभ
🔳 संयुक्त निदेशक ने बताई प्रतिस्पर्धा के दौर में आईटीआई की उपयोगिता
🔳 आईटीआई से प्रशिक्षण ले भविष्य संवारने का किया आह्वान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए संबंधित विभाग ने एडी चोटी का जोर लगा दिया है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना से गरमपानी बाजार तक जागरुकता रैली निकाल लोगों को तकनीकी शिक्षा के विषय पर विस्तार से जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक के जरिए भी आइटीआइ के लाभ बताए। कार्यक्रम में आईटीआई बेतालघाट, ढोकाने, बमस्यू व भवाली के प्रशिक्षार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए खैरना बाजार से शुरु हुई जागरुकता रैली का शुभारंभ कौशल विकास विभाग कुमाऊं मंडल के संयुक्त निदेशक मंयक अग्रवाल ने किया। मंयक अग्रवाल ने प्रतिस्पर्धा के दौर में आइटीआई की उपयोगिता के विषय पर विस्तार से जानकारी दी। बताया की कुमाऊं स्तर पर लोगों को आईटीआई के प्रति जागरुक करने व प्रवेश लेने के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया है‌। समिति में कर्मचारियों को प्रवेश बढ़ाने के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुमाऊं मंडल के उप नोडल अधिकारी राजेंद्र पांडे ने कौशल विकास को व्यावसायिक शिक्षा से जुड़ने के लिए नजदीकी आईटीआई में प्रवेश का आह्वान किया। कहा की आईटीआई से प्रशिक्षण लेने के बाद प्रशिक्षार्थियों के लिए रोजगार के तमाम अवसर सामने आते हैं। प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर भी बन सकते हैं। विभिन्न आइटीआई से पहुंचे प्रशिक्षार्थियों व कर्मचारियों के साथ ही जीआइसी खैरना के विद्यार्थियों ने भी जागरुकता रैली में प्रतिभाग किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए भी क्षेत्रवासियों को जागरुक किया गया। इस दौरान सहायक निदेशक निश्चल जोशी, प्रधानाचार्य बेतालघाट आईटीआई सीमा कुमार, भवाली प्रधानाचार्य विनोद कर्नाटक, कमल तिवारी, रमेश छातीवाल, रेनू धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!