🔳 क्वारब क्षेत्र में कई वाहन चालकों उड़ा रहे नियमों की धज्जियां
🔳 मध्यरात्रि भारी वाहनों की आवाजाही से हाइवे के अस्तित्व पर भी संकट
🔳 पुलिस की आंखों में धूल झोंक खस्ताहाल हाईवे पर दौड़ा रहे वाहन
🔳 चौकी प्रभारी बोली – मनमानी पर आमादा चालकों के वाहन होंगे सीज
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर क्वारब क्षेत्र में मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होने के बावजूद कुछ वाहन चालक रात के अंधेरे का फायदा उठा पुलिस की आंखों में धूल झोंक भारी वाहनों की आवाजाही कर रहे हैं। सख्ती से आवाजाही प्रतिबंधित किए जाने के बावजूद वाहन चालकों की मनमानी से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं वहीं बड़ी दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। चौकी प्रभारी क्वारब गोविदी टम्टा के अनुसार नियमों का उल्लघंन करने वाले चालकों के वाहन सीज किए जाएंगे। निगरानी भी बढ़ाई जाएगी।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर क्वारब क्षेत्र में हाईवे की बिगड़ती स्थिति को देख मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है। बड़े वाहनों की आवाजाही होने से खस्ताहालत में पहुंच चुके हाईवे पर धंसाव बढ़ता ही जा रहा है ऐसे में हाईवे के ध्वस्त होने का खतरा भी है। हाईवे की हालत में सुधार को एनएच प्रशासन भी दिन रात युद्ध स्तर पर सुरक्षात्मक कार्य कराने में जुटा हुआ है ताकी समय रहते खतरा टाला जा सकें। इसके उलट कुछ वाहन चालक आदेशों की धज्जियां उड़ानें पर आमादा हो चुके हैं। शाम होते ही चालक वाहनों को लेकर क्वारब के आसपास पहुंच जा रहे हैं और मध्य रात्रि वाहनों को खस्ताहाल हाईवे पर उतार अल्मोड़ा की और दौड़ा ले जा रहे हैं। भारी भरकम मालवाहक वाहनों की आवाजाही से हाईवे के अस्तित्व पर भी संकट मंडरा रहा पर चालक मनमानी पर आमादा हो चुके हैं। कई वाहन चालक नियमों का पालन कर लाया रानीखेत तथा शहरफाटक होते हुए दूरी नाप रहे हैं पर मनमानी पर आमादा चालक क्वारब होते हुए ही आवाजाही की जिद पर अड़े है। मध्य रात्रि आवाजाही होने से जहां हाईवे पर धंसाव बढ़ने का अंदेशा है वहीं मनमानी पर आमादा चालक भी जानबूझकर अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। क्वारब चौकी प्रभारी गोविदी टम्टा के अनुसार आवाजाही रोकने को पुलिसकर्मियों की डूयूटी लगाई गई है। लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है यदि मध्य रात्रि वाहनों की आवाजाही हो रही है तो ऐसे चालकों को चिन्हित कर उनके वाहन सीज कर दिए जाएंगे। साफ कहा की नियमों का उल्लंघन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
