🔳 बेतालघाट आईटीआई में मनाया गया वन महोत्सव
🔳 लगातार बदल रहे मौसम चक्र के लिए जंगलों के कटान को ठहराया जिम्मेदार
🔳 पर्यावरण संरक्षण को पौधरोपण पर दिया गया जोर
🔳 आमजन को जागरुक करने के लिए अभियान को बताया गया जरुरी
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बेतालघाट में वन महोत्सव मनाया गया। वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण को पौधरोपण जरुरी बताया। पौधे के पेड़ निर्माण तक देखभाल पर जोर दिया गया। विशेष अभियान चलाकर संस्थान परिसर व आसपास विभिन्न प्रजाति के पौधे रोप देखभाल का संकल्प लिया गया।
गुरुवार को आईटीआई परिसर में वन महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य सीमा कुमार, प्लेसमेंट प्रभारी राजेंद्र पांडे ने संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वन व भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने कई अहम जानकारियां दी। वक्ताओं ने लगातार बदल रहे मौसम चक्र के लिए जंगलों के अंधाधुंध कटान को जिम्मेदार ठहराया। कहा की यदि समय रहते नहीं चेते तो कभी बड़ी आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है।पर्यावरण संरक्षण को पौधरोपण अभियान पर जोर दिया। वन दरोगा निधी मनराल ने पौधो की देखभाल का आह्वान किया। कहां की वन है तो हम हैं। प्लेसमेंट प्रभारी राजेंद्र पांडे ने वनों के महत्व की जानकारी के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए अभियान को जरुरी बताया। महोत्सव के तहत संस्थान के आसपास विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। प्रधानाचार्य सीमा कुमार ने सभी को रोपित पौधों की देखभाल का संकल्प दिलाया। इस दौरान उमेश गहतोड़ी, रमेश चंद्र छातीवाल, सुनील जोशी, देवेंद्र सिंह, मदन मोहन जोशी, अतुल कुमार, दयाकिशन, हरगोविंद सिंह, हंसी बिष्ट, कमल पाठक, दीपक चंद्र, हरीश मिश्रा, हरि प्रकाश आदि मौजूद रहे।
