🔳 जरुरतमंदों की मदद प्रतिवर्ष उपलब्ध कराई जाती है सामग्री
🔳 आटा, तेल, चीनी, चना, गुड़ व चायपत्ती कराई गई उपलब्ध
🔳 आश्रमों के प्रबंधन सदस्यों ने किया ट्रस्ट का आभार व्यक्त
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

श्री कैंची धाम मंदिर ट्रस्ट ने आधा दर्जन से अधिक आश्रमों में रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली आवश्यक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया। मंदिर ट्रस्ट से सामग्री उपलब्ध कराए जाने पर आश्रम प्रबंधन ने ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के अनुसार प्रतिवर्ष अलग अलग संस्थानों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।
गुरुवार को कैंची धाम मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह की अगुवाई में ट्रस्ट के पदाधिकारी व सदस्य हल्द्वानी पहुंचे। केपी आश्रम पीलीकोठी, एनएबी हल्द्वानी, कुष्ट आश्रम मोतीनगर व राजपुरा, अपनी पाठशाला गौलापार, विकास धरोहर संस्था लालडाठ, जीवनदान, मोतीनगर संस्था को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई। सभी संस्थाओं को अलग अलग मात्रा में 73 बैग आटा, 22 टीन तेल, 11 बैग चीनी, 47 बैग चना, 7 टीन तेल तथा 30 किग्रा गुड़ तथा चायपत्ती उपलब्ध कराई गई। खाद्य-सामग्री आश्रमों में रहने वाले लोगो के रोजाना इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराई गई। सामग्री उपलब्ध कराए जाने पर विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों ने मंदिर प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। ट्रस्ट प्रबंधक प्रदीप साह के अनुसार खाद्यान्न सामग्री प्रतिवर्ष उपलब्ध कराई जाती है। इस दौरान शैलेश साह, देवेश अग्रवाल, एमपी सिंह, अनिल साह, ज्ञान सिंह बिष्ट, पंकज निगल्टिया, महेंद्र सिंह, योगेश नेगी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!