🔳 अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में है अध्ययनरत
🔳 मेधावियों की सफलता पर क्षेत्र में खुशी का माहौल
🔳 मेधावियों ने विद्यालय के शिक्षकों को दिया सफलता का श्रेय
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत भाई बहन का चयन सैनिक स्कूल के लिए हुआ है। दोनों मेधावियों के बगैर कोचिंग सफलता प्राप्त करने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है। मेधावियों ने सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के गुरुजनों को दिया है।
गरमपानी मुख्य बाजार निवासी अर्जुन व आराध्या ने क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। दो जुड़वां भाई बहन का चयन सैनिक स्कूल के लिए हुआ है। दोनों मेधावी अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज भुजान में दसवीं के छात्र हैं। गुरुवार को विद्यालय सभागार में हुए कार्यक्रम में दो भाई बहन को सफलता पर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. संजीव अहलावत ने कहा की बगैर किसी कोचिंग के दोनो मेधावियों ने सफलता प्राप्त कर साबित कर दिया है की कठिन परिश्रम व लगन से भी सफलता हासिल की जा सकती है। अर्जुन व आराध्या ने भी सफलता का श्रेय गुरुजनों को दिया है। गरमपानी के व्यापारियों व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने दोनों मेधावियों की सफलता पर खुशी व्यक्त कर बधाई दी है।

error: Content is protected !!