🔳 पार्टी पर लगाया परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप
🔳 भाजपा कार्यकर्ता ने किया निर्दल मैदान में उतरने का ऐलान
🔳 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कार्यकताओं ने निकाली भड़ास
🔳 टिकट से पूर्व रायशुमारी को बताया ढकौसला, कार्यकर्ताओं को छलने का आरोप
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
जिला पंचायत सदस्य के लिए भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी की सूची जारी होते ही भवाली गांव सीट पर भूचाल आ गया है। विधायक सरिता आर्या के पुत्र रोहित को प्रत्याशी बनाए जाने पर तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता यशपाल आर्या ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी की वर्षा से सेवा व संगठन में कई अहम जिम्मेदारियां संभालने के बावजूद टिकट न मिलने पर अब निर्दल मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी कई कार्यकताओं ने खूब भंडास निकाली है।
पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए दावेदार एडी चोटी का जोर लगा रहे है। प्रत्याशी नई नई रणनीति बनाकर माहौल अपने पक्ष में करने की जद्दोजहद में जुटे हुए हैं। जिला पंचायत की सीटों पर भाजपा ने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है पर कांग्रेस व अन्य दलों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं। बीते रोज जिला पंचायत की अधिकांश सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी घोषित होने के बाद हॉट सीट मानी जाने वाली भवाली गांव सीट पर बगावत के स्वर उठ गए हैं। पार्टी में वर्षों से कई जिम्मेदारियां निभा रहे यशपाल आर्या ने विधायक पुत्र को टिकट दिए जाने पर सवाल खड़े कर दिए है आरोप लगाया की कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर विधायक पुत्र के टिकट दिया गया है। दो टूक कहा की जल्द ही मैदान में उतरेंगे और जनता मनमानी करने वालों को जवाब देगी। यशपाल के मोर्चा खोलने के बाद कई कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भड़ास निकाली और विधायक पुत्र को टिकट देने के फैसले को ग़लत करार दिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष गरमपानी नीरज बिष्ट के अनुसार पार्टी का आदेश सर्वमान्य है। कार्यकर्ताओं से एकजुट होने का भी आह्वान किया है। विधायक सरिता आर्या के अनुसार रोहित भी भाजपा का ही कार्यकता है। बेटे को पार्टी ने टिकट देकर जो सम्मान किया है। उसके लिए पार्टी व संगठन के पदाधिकारियों को आभार व्यक्त करती हूं।
