🔳 हनुमान चालीसा का पाठ कर लगाया ध्यान
🔳 देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को की प्रार्थना
🔳 मंदिर प्रबंधन से जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी
🔳 भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सचदेवा ने कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी के दर पर मत्था टेका। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंची धाम पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
बुधवार को भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा के दर पर मत्था टेक हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर समिति पदाधिकारियों से बाबा की लीलाओं की जानकारी जुटाई। कैंची धाम में किए जा रहे विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। मंदिर समिति प्रबंधक प्रदीप साह ने प्रदेश अध्यक्ष को आश्रम परिसर के आसपास किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर के मुख्य गेट पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती को किए जा रहे कार्यों पर फिड बैंक लिया। केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार व सूदूर गांवों के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, निवर्तमान ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भंडारी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
