🔳 पानी के अंदर बुनियाद की मजबूती को किया जा रहा इस्तेमाल
🔳 हाईवे पर धंसाव रोकने को गतिमान है सुरक्षात्मक कार्य
🔳 पानी के अंदर कंक्रीट को मजबूती से जकड़ लेता है रसायन
🔳 समुद्र में बनने वाले सेतूओं की बुनियाद को मजबूत करने में है मददगार
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर क्वारब क्षेत्र में दरक रहे हाईवे के उपचार को किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों में मजबूती के लिए विदेशी तकनीक का इस्तेमाल शुरु कर दिया गया है। नदी तल में बनाए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों की बुनियाद को मजबूत बनाने के लिए इटली से मंगाए गए विशेष केमिकल से कंक्रीट को मजबूती दी जा रही है। उम्मीद है कि सप्ताह भर के भीतर हाईवे पर मंडरा रहे खतरा को टाल दिया जाएगा तथा आवाजाही सुगम हो सकेगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अंडरवाटर कंक्रीट के कार्य में इटली से मंगाए गए विशेष प्रकार का के रसायन का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि बुनियाद पानी में भी मजबूत रह सके।
कुमाऊं की लाइफ लाइन कहे जाने वाले अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर क्वारभ क्षेत्र में खस्ताहाल पहाड़ी के दरकने से हाईवे पर भू धंसाव बढ़ गया। आवाजाही खतरनाक होने के साथ ही जाम की स्थिति भी सामने आने लगी। टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कारपोरेशन (टीएचडीसी) के विशेषज्ञों के साथ कई दौर के सर्वे के बाद एनएच प्रशासन ने सुरक्षात्मक कार्यों के लिए प्रस्ताव सड़क व भूतल मंत्रालय को भेजा। महत्वपूर्ण हाईवे तथा जनहित को देखते हुए मंत्रालय ने भी 12 करोड़ रुपये से अधिक के बजट कै स्वीकृति दे दी। युद्ध स्तर पर काम शुरु हुआ। श्रमिकों व मशीनों की संख्या बढ़ाकर एनएच प्रशासन ने जल्द से जल्द हाईवे पर धंसाव रोकने के लिए रणनीति तैयार की। नदी तल में सुरक्षात्मक कार्यों में तेजी लाने के लिए दिल्ली की कार्यवाही संस्था को भी निर्देशित किया गय। बीते दिनों नदी तल में किया जा रहे हैं कार्यों में नदी का पानी बाधा बन गया। कार्यों पर ब्रेक लगने से अफसर भी चिंता में पड़ गए। बुनियाद से जितना पानी निकाला जाता उतना ही दोबारा पानी भर जाता। मामले की गंभीरता को देख विभागीय अधिकारियों ने अब विशेष रणनीति अपनाकर इटली से विशेष प्रकार का रसायन मंगाकर दोबारा कार्य शुरु कर दिया है। कार्यदाई संस्था के श्रमिक विभागीय अधिकारियों की निगरानी में पानी के अंदर केमिकल डालकर कंक्रीट कार्य में जुट गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार समुद्र में बड़े सेतू निर्माण के दौरान भी इसी प्रकार के रसायन का इस्तेमाल किया जाता है ताकि बुनियाद कमजोर ना पड़े। विशेष रसायन के मिश्रण के साथ किए जा रहे कार्यों में तेजी आने से अब जल्द ही हाईवे पर मंडरा रहे भू-धंसाव के खतरे के टलने की उम्मीद है। एनएच के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार चौधरी के अनुसार अंडर वाटर कंक्रीट के कार्य में इटली से मंगाए गए विशेष रसायन का प्रयोग किया जा रहा है। सुरक्षात्मक कार्य हाईवे तक पहुंच चुके हैं उम्मीद है की जल्द ही खतरा टाल दिया जाएगा। कार्यदही संस्था को भी तेजी से कार्य करने को निर्देशित किया गया है।

error: Content is protected !!