🔳 विशेष मंत्रोच्चार के साथ हुए धार्मिक अनुष्ठान
🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 गांवों की सुख, शांति व समृद्धि को हुई प्रार्थना
🔳 देर शाम तक जारी रहा भजन कीर्तनों का दौर
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से सटे ताड़ीखेत ब्लॉक के ज्याडी गांव में स्थित देवी मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय हो उठा। विशेष पूजा-अर्चना के साथ गांव की सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की गई। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा।
मंगलवार को ज्याडी गांव स्थित देवी मंदिर में धर्माचार्य मनोज त्रिपाठी ने यजमान कृष्ण चंद्र नैनवाल व हेमा देवी से विधी विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विशेष मंत्रोच्चार के साथ गांव के लोगों की सुख, समृद्धि को प्रार्थना की गई। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। दोपहर बाद हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। ज्याडी समेत आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों माता भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। माता रानी के जयकारों से समुचा माहौल गुंजायमान हो उठा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। मंदिर समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। इस दौरान महेश चंद्र नैनवाल, गोधन सिंह नेगी, कैलाश नेगी, कृष्ण चंद्र नैनवाल, दीप चंद्र , रमेश चंद्र नैनवाल, भूपाल सिंह नेगी, कुंवर सिंह, भुवन चंद्र, जसवंत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।
