🔳 विशेष अभियान चलाकर वसूले 3700 रुपये जुर्माना
🔳 यातायात व शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर हुई कार्रवाई
🔳 पुलिस के एकाएक चले अभियान से मचा हड़कंप
[[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों को रडार पर लेना शुरु कर दिया है। पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 3700 रुपये जुर्माना वसूला। नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों को कड़ी फटकार भी लगाई। दो टूक चेतावनी दी की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
खैरना चौकी पुलिस की टीम ने रविवार को हाईवे पर नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर खैरना क्षेत्र में एएसआई हरभजन सिंह राणा की अगुवाई में विशेष चैकिंग अभियान चलाया। पुलिस के एकाएक अभियान चलाए जाने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने तेज रफ्तार, बगैर कागजात, मानक से अधिक यात्रियों को ढो रहे पांच वाहन चालकों के चालान कर पच्चीस सौ रुपये जुर्माना वसूला। वाहन चालकों से नियमों का पालन करने का आह्वान किया। चेताया की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस टीम ने गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में भी अभियान चलाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले पांच लोगों का चालान कर 1200 रुपये जुर्माना लगाया। एएसआई हरभजन सिंह ने साफ कहा की अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान दर्शन चौधरी, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!